ICC T20 World Cup 2021 में होगी Ind-Pak की टक्कर, देखें ग्रुप

 ICC T20 World Cup 2021 के लिए ICC ने ग्रुप का ऐलान कर दिया है। 

2 ग्रुप में बाटेंगी 12 टीमें

इस साल 17 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच UAE और ओमम में आयोजित होने वाले ICC T20 World Cup 2021 के लिए ICC ने 2 ग्रुप बनाएं है, 



दोनों ही ग्रुप में कुल 6-6 टीमें होगी। जिसमें पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका पहले से मौजूद है। 


इसके अलावा इस ग्रुप में बाकी बचे स्थानों के लिए राउंड  वन में कुल 8 टीमें होगी जिन्हें भी 2 ग्रुप में विभाजित किया गया हैं। 



पहले ग्रुप में श्रीलंका, आयरलैंड, नामीबिया और नीदरलैंड्स की टीम है। वहीं दूसरे ग्रुप में बांग्लादेश स्कॉटलैंड, ओमान और पापुआ न्यू गिनी को रखा गया है। 


जिसमें राउंड वन के ग्रुप A की विनर टीम सुपर 12 के ग्रुप 1 में जाएगी। वहीं ग्रुप B की रनर अप टीम को भी ग्रुप 1 में जगह मिलेगी। 


इसी तरह ग्रुप B की विनर और ग्रुप A की रनर अप टीम सुपर 12 के ग्रुप 2 में जाएगी। 



भारत और पाकिस्तान के बीच होगी टक्कर 


सबसे पहले आपको बताते चले कि ICC T20 World cup 2021 में पहले ग्रुप में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज को रखा गया हैं। 


वहीं दूसरे ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान जैसी टीमें है, ऐसे में वर्ल्ड कप 2019 के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला देखने को मिलेगा। 


इन टीमों के साथ भी होगा सामना


पाकिस्तान के अलावा भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान का भी सामना करना पड़ेगा इसके अलावा इस ग्रुप में 2 टीम और जुड़ेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या भारतीय टीम 2007 के बाद दूसरी बार T20 World cup पर अपना नाम दर्ज करवा पाएगी?


आपको बताते चलें कि ICC T20 World cup 2021  का आयोजन इसी साल भारत मे होना था, लेकिन भारत में कोविड19 के प्रकोप के चलते BCCI ने ICC के इस बड़े इवेंट को UAE और ओमान में कराने का फैसला किया। हालांकि इस टूर्नामेंट की संभालने की जिम्मेदारी पूरी तरह से बीसीसीआई की ही होगी। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu