T20 world cup में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी

समय के साथ क्रिकेट में भी बदलाव हुआ क्रिकेट की शुरुआत टेस्ट के साथ हुई जहां कई दिनों तक नतीजा न मिल जाने तक मैच खेला जाता था। उसके बाद वनडे क्रिकेट की शुरूआत हुई इसके बाद 2004 में पहली बार T20 cricket खेला गया। 2007 में पहली बार T20 world cup खेला गया था और पहले ही वर्ल्ड कप में भारत ने जीत दर्ज ली थी हालांकि उसके बाद से अब तक भारतीय टीम दूसरी बार विश्व विजेता बनने में सफल नही हो पाई। 

इन 3 मौकों पर वनडे Cricket में बने है 800 से भी अधिक रन

अक्टूबर के महीने में T20 world cup 2020 खेला जाना है ऐसे में आज हम आपको ICC के इस बड़े इवेंट में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-4 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे। 



Ms dhoni T20 world cup


MS dhoni - MS dhoni अब तक हुए सभी T20 world cup में टीम इंडिया का हिस्सा रहे है और इस दौरान धोनी ने वर्ल्ड कप में खेले 33 मुकाबलों की 29 पारियों में धोनी ने सिर्फ 16 छक्के लगाए हैं और एक मैच में उन्होंने सबसे ज्यादा 2 ही छक्के लगाए हैं।

T20 world cup virat kohli


Virat Kohli - टीम इंडिया के कप्तान Virat kohli आम तौर पर बड़े शॉट नही खेलते है लेकिन T20 World Cup में विराट कोहली ने 16 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 19 छक्के लगाए हैं। एक मैच में उन्होंने सबसे ज्यादा 4 छक्के 2014 में श्रीलंका के खिलाफ T20 world cup के फाइनल में लगाए थे। 

Rohit sharma T20 world cup


Rohit Sharma - मौजूदा समय मे टीम इंडिया की ओर से छक्के लगाने के मामले में Rohit Sharma सबसे आगे रहते है और T20 world cup में छक्के जड़ने के मामले में रोहित दूसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ने इन 28 मुकाबलों की 25 पारियों में 24 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा ने एक मैच में सबसे ज्यादा 6 छक्के 2010 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में Australia के खिलाफ लगाए थे 

T20 world cup yuvraj singh


Yuvraj Singh - T20 world cup में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड yuvraj singh के नाम दर्ज है वर्ल्ड कप 2007 से लेकर 2016 के बीच युवराज सिंह ने 31 मैच की 28 पारियों में 33 गगनचुंबी छक्के जड़े है, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ युवराज ने world cup 2007 में लगातार 7 छक्के एक पारी में जड़े थे। 

Most Sixes In T20 world cup 

टीम इंडिया की ओर से T20 World Cup में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 4 भारतीय बल्लेबाजों में पहले स्थान पर सबसे ज्यादा 33 छक्के जड़कर Yuvraj Singh है। सलामी बल्लेबाज Rohit sharma T20 world cup में 24 छक्के जड़ चुके हैं। कप्तान Virat Kohli के बल्ले से T20 world cup में 19 छक्के निकले हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने World Cup T20 में 16 छक्के जड़े हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu