IPL : मुंबई इंडियंस के हाथों सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-5 टीमें


मुंबई इंडियंस के हाथों आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमें, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के 12 सीजन बीत चुके है। इन 12 सीजन के दौरान लीग में मौजूद फ्रेंचाइजी की भी पहचान काफी अच्छे से हो चुकी हैं। आज सभी को पता है कि आईपीएल में कौन सी टीम सबसे मजबूत है और कौन सी टीम अब भी कमजोर हैं। आईपीएल के इन 12 सीजन के दौरान मुख्य 8 टीमों में से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स उन टीमों में से रही है जो आईपीएल की ट्रॉफी एक बार भी जीत नही पाई हैं। 

Mumbai indians vs chennai super kings match

वहीं मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स विजेता के रूप में उभरी हैं। आईपीएल की सबसे सफल टीम की बात करें तो उसमें मुंबई इंडियंस का नाम सबसे ऊपर आता है मुंबई इंडियंस ने बीते कुछ सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए आईपीएल की ट्रॉफी 4 बार अपने नाम की हैं। ऐसे में आज हम आपको आईपीएल में खेलते हुए मुंबई इंडियंस के हाथों सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमों के बारे में बताएंगे।

Mumbai indians vs delhi capitals


दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियन :- 12 हार

दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपनी टीम को ऊपर ले जाने के लिए काफी प्रयास किये आईपीएल 2018 में लंबे अरसे के बाद गौतम गंभीर को टीम में दोबारा कप्तान के रूप में जोड़ा लेकिन गंभीर भी DC को जीत दिला नही पाएं। आईपीएल के पहले से 17वें सीजन के बीच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 24 बार आमना सामना हुआ। जिसमें से 12 बार मुंबई इंडियंस विजय रही और 12 ही बार दिल्ली कैपिटल्स को जीत हासिल हुई।


Mumbai indians vs kings XI punjab


किंग्स इलेवन पंजाब vs मुंबई इंडियंस :- 13 हार



आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम हर सीजन के बाद टीम में बड़े-बड़े बदलाव के लिए जानी जाती है। पंजाब ने युवराज सिंह से लेकर वीरेंद्र सहवाग तक और एडम गिलक्रिस्ट से लेकर क्रिस गेल तक को आजमाया हैं। बात करें मुंबई के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की तो KXIP ने मुंबई इंडियंस को काफी टक्कर दी हैं। बीते 12 सीजन में 24 मैच में से 12 मैच में मुंबई इंडियंस जीती है और 11 मैच में किंग्स इलेवन पंजाब जीती हैं। आईपीएल 2008, 2014 और 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम मुंबई इंडियंस से एक भी मैच नही जीत पाई थी।

चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस :- 18 हार


आईपीएल के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स एक सबसे बेहतरीन टीम है। और आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच काफी जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है ये दोनों ही टीम दिग्गजों में गिनी जाती है दोनो के आमने सामने के आंकड़ो पर नजर डालें तो
आईपीएल के 10 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस 30 बार एक दूसरे से भिड़ी है जिसमें 18 बार मुंबई इंडियंस की जीत हुई और 12 बार चेन्नई सुपर किंग्स को जीत हासिल हुई। पिछले 5 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस को हराने में सफल रही है। जिसमें से आईपीएल 2019 में 4 में से 4 बार चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था।

Mumbai indians vs royal challenges banglore head to head


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs मुंबई इंडियंस :- 18 हार


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल की काफी रिपोटेड टीम है लेकिन ये भी उन्हीं टीमों में गिनी जाती है जो आईपीएल की ट्रॉफी इन 12 सीजन में अपने कब्जे में नही कर पाई है। विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टक्कर देखना हर किसी को पसंद है। आईपीएल में 2008 से लेकर 2019 के बीच 27 बार मुंबई और बैंगलोर की टक्कर हुई है जिसमें 9 बार बैंगलोर को जीत मिली है और 18 बात मुंबई इंडियंस जीती हैं। आईपीएल 2016, 2017 और 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मुंबई इंडियंस के हाथों सभी मैच में हार मिली हैं।

Mi vs kkr head to head in ipl


कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस :- 19 हार


कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल में 2 बात ट्रॉफी जीत चुकी है लेकिन गौतम गंभीर के जाने के बाद से टीम काफी असंतुलित नजर आयी हैं। हालांकि आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को हल्के में लेना किसी भी टीम के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता हैं। आईपीएल 2008 से लेकर 2019 के बीच मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स हैं। आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 25 मुकाबले हुए है जिसमें से सिर्फ 6 ही बार कोलकाता नाइट राइडर्स जीत पाई है और सबसे ज्यादा 19 बार मुंबई इंडियंस से हारी हैं। आईपीएल 2019 से पहले आईपीएल 2015 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराया था। 

ये भी पढ़ें - 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu