अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसे रहे है युवराज सिंह के आंकड़े


युवराज सिंह भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं। जो अपने समय में बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते है। world cup 2007 के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह में 6 गेंदों में 6 छक्के लगाकर पूरी दुनिया को बता दिया था की वह विश्व के महानतम खिलाड़ियों में शामिल हैं। 

इसके बाद world cup 2011 में भी युवराज सिंह की भूमिका सबसे अहम रही थी। युवराज सिंह पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त फॉर्म में रहे थे। गेंद और बल्ले दोनो से ही युवराज सिंह ने टॉप क्लास का परफॉर्मेंस दिया था। और भारत को दूसरी बार विश्व विजेता बनाया। हालांकि इसके बाद युवराज सिंह को कैंसर जैसी खतरनाक बीमार से भी लड़ना पड़ा।

लेकिन युवराज ने कैंसर को मात देकर एक बार फिर से मैदान पर वापसी की और अंत मे साल 2019 में युवराज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। 

ऐसे में आइये युवराज सिंह के वनडे क्रिकेट, टेस्ट क्रिकेट और T20 क्रिकेट के आंकड़ो पर नजर डालते है और जानते है तीनो फॉर्मेट में सिक्सर किंग युवराज सिंह का प्रदर्शन कैसा रहा था। 


नाम युवराज सिंह 
मैच 304
पारी 278
रन 8701
औसत 36.56
स्ट्राइक रेट 87.68
चौके 908
छक्के 155
50 52
100 14
बेस्ट 150
शून्य 18

ODI CRICKET में युवराज सिंह के आंकड़े 


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में युवराज सिंह ने ODI क्रिकेट से अपना आगाज किया था। लगभग 20 साल पहले साल 2000 में केन्या के खिलाफ युवराज सिंह को डेब्यू करने का मौका मिला था। 

Yuvraj singh odi record

युवराज सिंह ने वनडे क्रिकेट में 304 मैच खेले जिसकी 278 पारी में बल्लेबाजी करते हुए युवराज सिंह ने 36.58 की औसत और 87.68 की स्ट्राइक रेट से 8701 रन बनाएं थे। इस दौरान युवराज सिंह ने 40 बार नाबाद रहते हुए 52 अर्धशतक और 14 शतक लगाई थी।

ये भी पढ़ें :- सुशांत सिंह राजपूत होते क्रिकेट, इस वजह से छोड़ा था क्रिकेट का साथ


 साथ ही युवराज सिंह के बल्ले से 908 चौके और 155 छक्के वनडे क्रिकेट में निकले थे। इसके अलावा युवराज ने 161 पारियों में गेंदबाजी भी की थी जिसमें 5.01 की किफायती इकोनॉमी से 111 विकेट अपने कैरियर में हासिल की थी।

इतना ही नही युवराज सिंह ने पारी में 2 बार 4 विकेट और 1 बार 5 विकेट भी लिया हैं। और कुल 18 मेडेन ओवर भी डालें। 

 नाम युवराज सिंह
मैच 40
पारी 62            
रन 1900
औसत 33.93
स्ट्राइक रेट 57.98       
चौके 260          
छक्के 22
50 11            
100 03
बेस्ट 169          
शून्य 07

टेस्ट क्रिकेट में युवराज सिंह का प्रदर्शन 


साल 2003 में युवराज सिंह को भारत की टेस्ट टीम में चुन लिया गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने होमग्राउंड मोहाली में खेला था। 
हालांकि युवराज सिंह को टेस्ट टीम में ज्यादा मौके नही मिली साल 2012 में युवराज सिंह ने आखरी वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ इडन गार्डन में खेला था।

 
Yuvraj singh test cricket records

लगभग 9 साल के टेस्ट कैरियर में युवराज सिंह ने 40 मैच खेले जिसकी 62 पारी में युवराज ने बल्लेबाजी की और 33.93 की औसत से युवराज ने 1900 रन बनाएं। 

ये भी पढ़ें :- T20 world cup में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी


जिसमें युवराज सिंह के बल्ले से 11 अर्धशतक और 3 शतक भी निकली। टेस्ट में युवराज ने 169 रन की पारी खेली। 

गेंदबाजी की बात करें तो 35 पारियों में युवराज ने कुल 931 गेंदे फेंकी जिसमें उन्होंने 3.53 रन प्रति ओवर दिए और 9 खिलाड़ियों को आउट किया था। 

 नाम युवराज सिंह
मैच 58             
पारी  51             
रन 1177
औसत 28.02       
स्ट्राइक रेट  136.38
चौके 77             
छक्के 74
50 08             
100  00
बेस्ट 77             
शून्य 01
    

युवराज सिंह के T20I के आंकड़े 


युवराज सिंह ने 2007 में अपना पहला T20 International मैच स्कॉटलैंड की टीम के विरुद्ध खेला था। और आखरी बार वह इंग्लैंड के खिलाफ 2017 में T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलते हुए दिखाई दिए थे।

Yuvraj singh T20 sixes

अपने दस साल के T20 क्रिकेट कैरियर में युवराज सिंह ने 58 मैच खेले जिसकी 51 पारी में बल्लेबाजी करने उतरे युवराज सिंह ने 28.02 की औसत से 1177 रन बनाएं।

इस दौरान युवराज सिंह का स्ट्राइक रेट 136.38 का रहा। युवराज ने T20I में 77 चौके और 74 गगनचुंबी छक्के जड़े। इसके साथ ही 1 बार शून्य पर आउट हुए हुए युवराज सिंह ने 8 अर्धशतकीय पारी भी खेली जिसमें उनके बल्ले से सबसे बड़ी पारी 77 रन की निकली थी।
 

ये भी पढ़ें :- 2020 में Virat kohli के नाम दर्ज है ये 7 महारिकॉर्ड


टेस्ट मैच और वनडे क्रिकेट की तरह युवराज सिंह ने T20 क्रिकेट में भी गेंदबाजी की थी। 31 पारियों में गेंदबाजी करते हुए युवराज सिंह ने 28 विकेट झटके थे। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3-17 का था। 

उम्मीद है कि ऊपर दी गयी युवराज सिंह के क्रिकेट कैरियर से जुड़ी जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। 







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu