सुशांत सिंह राजपूत होते क्रिकेट, इस वजह से छोड़ा था क्रिकेट का साथ


Sushant singh rajput

14 जून 2020 का दिन फ़िल्म जगत के लिए काफी दुखभरा दिन था। आज 34 वर्षीय बॉलीवुड के चमकते सितारे सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर पर खुद को फंदे से लटकाकर आत्महत्या कर ली।

सुशांत सिंह की मौत की खबर सुनने के बाद फ़िल्म जगत से लेकर क्रिकेट जगत तक सदमे में हैं। सुशांत सिंह राजपूत काफी प्रतिभाशाली एक्टर थे।

जिन्होंने कई साल TV सीरियल में काम करने के बाद 2013 में फ़िल्म काई पो छे से फिल्मी दुनिया मे कदम रखा था।

Sushant singh rajput suicide

MS DHONI की बायोपिक में किया था काम 


सुशांत सिंह राजपूत क्रिकेट के काफी बड़े फैन थे। वह महेंद्र सिंह धोनी को सबसे ज्यादा पसंद करते थे।

सुशांत 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भी वानखेड़े स्टेडियम में नजर आएं थे।

साल 2016 में आई फ़िल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत ही नजर आएं थे।

 उन्हें जब इस फ़िल्म का ऑफर मिला तब सुशांत ने झट से हां कह दिया, उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के किरदार को जबरदस्त तरीके से निभाया था।

इसके लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली थी।

Sushant singh rajput cricketer

क्रिकेटर बनना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत 


सुशांत सिंह राजपूत बिहार के पटना के रहने वाले थे। और वह अपने परिवार में सबसे छोटे और एकलौते लड़के थे।

सुशांत सिंह का पहला प्यार क्रिकेट ही था। वह स्कूल के दिनों में प्रोफेशनल क्रिकेटर बनना चाहते थे।

लेकिन परिवार में सबसे छोटे होने और 4 बड़ी बहनों के बाद एकलौते भाई होने की वजह से सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेट के सपने को छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दिया।

सुशांत ने इंजीनियरिंग की इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया जिसमें उन्हें काफी सफलता मिली। 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)

Close Menu